झांसी, जून 15 -- झांसी। बबीना थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। झांसी-ललितपुर एनएच पर गांव बडोरा के पास तेज रफ्तार बाइक कार में घुस गई। हादसे में बाइक सवार चार दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है। वही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बबीना का रहने वाला रतिक (18) बेटा किशोरी लाल बीती देर रात अपने दोस्त विकास (18), विकास (17) और अंकुश (18) के साथ तालबेहट में रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही वह बाइक लेकर बडोरा के पास पहुंचा, तभी आगे जा रही कार के चालक ने अचानक ब्रेक लिए। वहीं बाइक रफ्तार में होने से संतुलन बिगड़ गया। जिससे बाइक कार में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। वहीं चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर...