रुड़की, मई 4 -- रुड़की क्षेत्र में एक युवक ने घुमाने के बहाने ले जाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी उसे देहरादून हाईवे पर छोड़ फरार हो गया। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है की आरोपी युवक उसे सफेद कार में ले गया था। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने बताया, क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करती है। यहां उसकी पहचान कार्तिक निवासी छितरौली,मुजफ्फरनगर से हुई। आरोप है दो दिन पूर्व कार्तिक किशोरी को घुमाने के बहाने कार से रुड़की क्षेत्र लाया। यहां उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद किशोरी बेहोश हो गई व युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यह भी पढ़ें- कोई नेता हमारे घर न आए, पुणे में नाबालिग बेटी की रेप के बाद ह...