नई दिल्ली, जून 5 -- UP Police: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में युवक को फर्जी दरोगा बनकर रौब झाड़ना महंगा पड़ गया। टोल पर किठौर पुलिस ने चेकिंग में गुरुवार रात को फर्जी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया। कार के शीशे पर पुलिस लिखकर, एआई तकनीक से पुलिस की वर्दी में फोटो बनाकर और कार के डैशबोर्ड पर पुलिस की टोपी रखकर युवक रौब गालिब करता था। चेकिंग में जिस समय युवक को रोका गया तो उसकी कार में पुलिस की वर्दी भी लटकी मिली। छानबीन हुई तो आरोपी नटवरलाल का पूरा खेल खुल गया। पुलिस ने फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी की गई है। पुलिस के दौरान पूछताछ के दौरान कई हैरान करने वाली बातें सामने आई हैं। पूछताछ के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। किठौर पुलिस टीम गुरुवार रात को मवाना तिराहे चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक टाटा पंच कार को चेकिंग के लिए ...