हरिद्वार, जनवरी 28 -- गुरुकुल कांगड़ी हाईवे रोड पर सोमवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में लापरवाही से वाहन चलाने का मामला सामने आया है। हाईवे किनारे खड़ी एक चारपहिया कार को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार को भारी नुकसान पहुंचा, जबकि कार सवार परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे रोशन यादव अपने परिवार के साथ धनौल्टी की ओर जा रहे थे। रास्ते में छोटे बच्चे का डायपर बदलने के लिए उन्होंने अपनी कार को गुरुकुल कांगड़ी हाईवे पर सड़क किनारे सावधानीपूर्वक खड़ा किया था। इसी दौरान पीछे से आए एक ऑटो चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए खड़ी कार में टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद कार सवार परिवार को गहरा मानसिक आघात लगा। टक्कर से कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.