चंदौली, मार्च 12 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चंधासी वार्ड संख्या 12 में गुरुवार की दोपहर अज्ञात कारणों से वाहन एसयूवी में आग लग गई। इस दौरान आग की लपट से बगल में खड़ी दूसरी कार भी जल गई। आग के बढ़ते लपट और धुंआ उठने पर क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवान काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाए।वार्ड नंबर 12 चंदासी स्थित काली मंदिर के समीप विमलेश मिश्रा दो कार रखे हुए है। जिसकों भाड़ा पर चलवाते है। वह आजकल वाराणसी में पिता जी उपचार कराने में व्यस्त है। भुक्तभोगी की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना है। हालांकि जांच कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...