लखनऊ, अप्रैल 7 -- निशिकांत त्रिवेदी, लखनऊ। राजधानी के पीजीआई थाना क्षेत्र के कल्ली पश्चिम देव सिंह खेड़ा गांव में मंगलवार तड़के जब कार सवार बदमाशों ने धावा बोल दिया और पांच घरों को निशाना बनाते हुए 16 बकरियां चोरी कर लीं। चोर कार से आए और कुछ ही मिनटों में बकरियों को वाहन में भरकर फरार हो गए कुत्तों के भौंकने की आवाज से ग्रामीणों की नींद खुली बाहर निकलकर देखा तो बदमाश तेजी से बकरियां कार में लाद रहे थे। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए पीछा किया लेकिन तेज रफ्तार कार के आगे वे बेबस साबित हुए हड़बड़ी में बदमाश चार बकरियां छोड़कर भाग गए, जिससे कुछ नुकसान टल गया ।लेकिन 12 बकरियों की चोरी से गरीब परिवारों को गहरी आर्थिक चोट पहुंची है।स्थानीय निवासी मोहन ने बताया कि वह और अन्य ग्रामीण विनोद आकाश रामस्वरूप व जुप्तीनाथ घर के बाहर झोपड़ी बनाकर बकरियां प...