गढ़वा, अप्रैल 12 -- धुरकी, प्रतिनिधि। शनिवार की शाम में एक बड़ा हादसा टल गया, जब थाना के समीप एक डीजल कार में अचानक आग लग गई। घटना के समय कार में कई लोग सवार थे। कार में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार श्रीबंशीधर नगर की ओर से कार जैसे ही धुरकी थाने के पास पहुंची, अगले हिस्से से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। जबतक लोग कुछ समझ पाते तब तक कार का अगला हिस्सा जल चुका था। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने तत्काल सक्रियता दिखाई। उन्होंने बिना समय गंवाए पुलिसकर्मियों को निर्देश देते हुए कार में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकलवाया। उनकी सूझ-बूझ और त्वरित कार्रवाई के कारण सभी लोगों की जान बच गई। घटना के बाद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.