कानपुर, जून 25 -- चकेरी। जेके कॉलोनी फ्लाईओवर पर गुरुवार की शाम को एक चालक ने कार बैक करते समय पीछे लेटे ई-रिक्शा चालक के रौंद दिया। इससे चालक की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद आरोपित चालक भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर मृतक के परिजनों को सूचित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जेके कॉलोनी चौराहे पर फ्लाईओवर के नीचे एक कार खड़ी थी। कार के थोड़ा पीछे 60 वर्षीय वृद्ध सो रहा था। तभी चालक ने कार को बैक किया और वृद्ध को रौंद दिया। इसके बाद आरोपित कार लेकर भाग गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में वृद्ध कुछ दूर तक घिसता चला लेकिन फिर उसने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान चीता नाम से की। पुलिस के अनुसार, मृतक चकेरी के लक्खपुरवा गांव में अपने दुर्गा प्रसाद और बहन रानी के साथ रहकर ई-र...