चक्रधरपुर, मार्च 14 -- मनोहरपुर। जराईकेला थाना क्षेत्र के पंचपहिया गांव में शुक्रवार को कार और बाइक की सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार मनोहरपुर के ऊंधन निवासी मनोहर हेरेंज (24) और कार सवार युवती आनंदपुर निवासी पूनम योगी (24) घायल हो गए। घटना के बाद थाना प्रभारी अमित पासवान दोनों घायलों को इलाज के लिए मनोहरपुर सीएचसी लेकर आए जहां मनोहर की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...