उरई, मार्च 5 -- कोंच। नदीगांव ब्लॉक के पास एक चार पहिया वाहन और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में लहार के वैसपुरा निवासी रोहित नामक युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही नदीगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष शशिकांत चौहान और एसआई अमित सहित पुलिसकर्मियों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाई और घायल रोहित को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नदीगांव पहुंचाया। स्वास्थ्य केंद्र में शुरुआती उपचार के बाद, रोहित की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.