अलीगढ़, जुलाई 1 -- अकराबाद, संवाददाता। कस्बा में सड़क हादसे में किसान की मौत, परिवार में कोहरामअकराबाद। थाना क्षेत्र के "पनैठी-गंगीरी" मार्ग पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार किसान की मौत हो गई। हादसा दोपहर करीब तीन बजे कासिमपुर बिजलीघर के सामने हुआ। कासिमपुर निवासी सुरेंद्र कुमार (29) पुत्र वेदराम सिंह अपनी बाइक से कौड़ियागंज से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक पेशे से किसान थे और खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असमय मौत से परिजनों में चीख-पुकार म...