जौनपुर, अप्रैल 21 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के काजीकोट मोहल्ले में रविवार की देर रात कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के अढ़नपुर गांव निवासी 13 वर्षीय आदर्श यादव अपने साथी छांगापुर गांव निवासी 16 वर्षीय शिवम शुक्ला के साथ नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती परिजन को भोजन देकर घर लौट रहा था। जैसे ही दोनों मड़ियाहूं-जौनपुर मार्ग पर काजीकोट मोहल्ले के पास पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार से बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- स्कूटी से घूम रहे बच्चों को कार ने मारी टक्कर, 1 की मौत, 3 घायल; अस्पताल छोड़कर चालक फरार स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.