कार-बाइक की भिड़ंत, दो घायल
सहारनपुर, फरवरी 18 -- गांव शिमलाना में बाइक-कार की भिड़ंत में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। गांव चिराऊ निवासी शालू पुत्र मैनपाल अपने रिस्तेदार बाबूलाल पुत्र चंदाराम निवासी मिर्जापुर के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव वापस जा रहा था। अभी वह गांव शिमलाना पहुंचे थे। तभी सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार शीलू व बाबूलाल घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस सेवा 112 ने घायलों को नानौता अस्पताल में भर्ती कराया है।टक्कर में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.