अमरोहा, मई 11 -- नौगावां सादात। मुरादाबाद निवासी 32 वर्षीय ट्रांसपोर्टर मून मसीह की सड़क हादसे में मौत हो गई। रविवार दोपहर नौगावां सादात से छजलैट जाते समय बीबड़ा में नहर की पुलिया पर तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है। मामले में पुलिस ने कार के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतक मून मसीह मुरादाबाद जिले के छजलैट थाना क्षेत्र के गांव सदुपुरा निवासी ज्ञान मसीह का बेटा था। उनके परिवार में पत्नी अमरवती के अलावा चार बेटे हैं। जिनमें सबसे बड़ा बेटा मून मसीह ट्रांसपोर्ट का काम करता था। परिवार में पत्नी रेनू के अलावा दो बेटे संस्कार और उत्तम हैं। पुलिस के मुताबिक मून मसीह भूसा खरीदारी के लिए नौगावां सादात आया था। सुबह में 11 बजे घर लौटते समय जैसे ही बाइक बीबड़ा...