जामताड़ा, मार्च 18 -- कार-बाइक की टक्कर में दो युवक घायल मिहिजाम,प्रतिनिधि।रेलनगरी चित्तरंजन स्थित अमलादही महिला समिति स्कूल के पास बुधवार को एक हुंडई आई-10 कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान चित्तरंजन के एरिया-5, स्ट्रीट नंबर-30 निवासी अंकित और अंश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय दोनों युवक हेलमेट नहीं पहने हुए थे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत कस्तूरबा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों युवकों का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही चित्तरंजन पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...