जौनपुर, अप्रैल 9 -- बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के फत्तूपुर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर गुरुवार को कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सरोखनपुर गांव निवासी 18 वर्षीय सौरभ गौतम और 22 वर्षीय त्रिदेव बाइक चलाते समय रील बना रहे थे। फत्तूपुर के समीप सिंगरामऊ की तरफ से आ रही कार की से दोनों टकरा गए। दोनों युवक गंभीर रूप से घ्याल हो गए। लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने बताया कि कार को कब्जे में ले ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...