बलिया, फरवरी 26 -- बेल्थरारोड । उभांव थाना क्षेत्र के अखोप गांव के पास गुरुवार को कार-बाइक में टक्कर हो गयी। हादसे में बाइक सवार उभांव थाना क्षेत्र के एकसार निवासी 19 वर्षीय पंकज, 18 वर्षीय रवि, 18 वर्षीय राजकुमार तथा 19 वर्षीय रोहित घायल हो गये। सभी का इलाज सीएचसी सीयर में कराया गया। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। बताया जाता है कि एक बाइक पर सवार होकर चारो युवक लौट रहे थे। क्षमता से अधिक युवकों के सवार होने के चलते यह हादसा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...