देवघर, अक्टूबर 4 -- जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र के संकरी गांव के समीप गुरुवार को सड़क हादसे में पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी और बच्चा घायल हो गया। जानकारी के अनुसार डस्टर कार व बाइक की टक्कर में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जसीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल देवघर भेज दिया। वहीं घायल महिला और बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने डस्टर कार और हीरो बाइक जब्त कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय सुमन कुमार कुछ दिन पूर्व अपना ससुराल गिधनी गांव गया था। गुरुवार को पत्नी और बच्चे के साथ बाइक से सीमावर्ती बिहार के बांका जिला अंतर्गत अपने गांव मेड़वा लौट रहा था। उसी द...