इंदौर, मार्च 29 -- मध्य प्रदेश के इंदौर के सिमरोल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई। एक कार अचानक आग का गोला बन गई और उसमें फंसे साढ़े तीन साल के मासूम चिराग की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब पिता अपनी कार से दोस्त की मदद करने पहुंचे थे और मासूम जिद कर उनके साथ आ गया था। पुलिस के अनुसार रालामंडल निवासी संजय बहेडिया शनिवार सुबह अपने मित्र मनीष की खराब डीजे गाड़ी ठीक कराने सिमरोल पहुंचे थे। तेज धूप के कारण उन्होंने बेटे चिराग को कार में बैठा दिया और खिड़कियां खोलकर बाहर काम में लग गए। करीब आधे घंटे बाद अचानक कार से धुआं और फिर लपटें उठने लगीं। शोर सुनकर पिता दौड़े लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- बाप के कहने पर चढ़ा दी कार; चश्मदीद ने बताई इंदौर में कैसे हुई इंजीनियर की मौतपिता की आंखों के सामने तड़...