बहराइच, मई 11 -- बहराइच, संवाददाता । बहराइच -लखनऊ हाईवे के रुकनापुर बाजार के निकट सोमवार सुबह दो तेज रफ्तार कारों में आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार आग का गोला बन गई और देखते ही देखते आग विकराल बन गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा - तफरी मच गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया। इस दौरान हाफिज शफीउद्दीन , हाफिज इस्लामुद्दीन, हाफिज शहीदुद्दीन ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर आग लगी कार व अन्य वाहन में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस से कैसरगंज सीएचसी भेजा गया है। फखरपुर थाने के बहराइच लखनऊ हाईवे के रूकनापुर बाजार में सोमवार सुबह लगभग दस बजे एर्टिगा व स्विफ्ट डिजायर कार में भीषण भिड़ंत हो गई। स्विफ्ट डिजायर कार में भीषण आग लगते ही भगदड़ मच गई। दोनों...