कार बनी आग का गोला,डॉक्टर समेत 10 जख्मी
बहराइच, मई 11 -- बहराइच, संवाददाता । बहराइच लखनऊ हाईवे के रुकनापुर बाजार के निकट सोमवार सुबह लगभग दस बजे दो तेज रफ्तार कारों में आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार आग का गोला बन गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। भीषण आग के मद्देनजर दोनों ओर का यातायात थम गया। नजदीक के मदरसे से दौड़े शिक्षकों ने आग की परवाह न कर कारों से घायलो को निकाला। गायघाट पीएचसी पर तैनात चिकित्सा प्रभारी सहित 10 घायल हो गए। कैसरगंज सीएचसी भेजे जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर सभी घायल मेडिकल कालेज रेफर कर दिए हैं। पुलिस तब पहुंची जब घायलों को भेज जलती कार की आग बुझा ली गई। यह भी पढ़ें- कार बनी आग का गोला,नौ जख्मी,मदरसे के शिक्षकों ने बचायाहादसे का विवरण फखरपुर थाने के बहराइच लखनऊ हाईवे के रूकनापुर बाजार में सोमवार सुबह लगभग दस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.