मुजफ्फर नगर, अप्रैल 19 -- मुजफ्फरनगर। शनिवार को तितावी क्षेत्र में एक कार को बचाने के चक्कर में गंधक से भरा ट्रक पलट गया। अचानक हुए इस हादसे के बाद सुलगी सड़क और धुएं से लोग सहम गए। इस कारण यातायात पूरी तरह बंद हो गया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सड़क पर बिखरे गंधक को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। शनिवार दोपहर गंधक से भरा ट्रक शामली से मुजफ्फरनगर की तरफ आ रहा था। धौलरा पुल के पास रॉन्ग साईड से आई कार को बचाने के प्रयास में गंधक से भरे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गया। सड़क पर ज्वलंतशील गंधक गिरने से सड़क सुलग गई। यह भी पढ़ें- चलते ट्रेलर में लगी आग, बाल-बाल बचे चालक-सह चालक साथ ही गंधक से निकले धुएं से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गयी। दहशत में सड़क पर आने-जाने वाले लोग जहां थे, वहीं रूक गये। सूचना पर थाना तितावी पुलिस तत्काल मौक...