मैनपुरी, अप्रैल 17 -- थाना क्षेत्र के दिहुली बरनाहल मार्ग पर वन दरोगा की मौत हो गई तथा एक बालक सहित चार अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज और आगरा रेफर कराया। मृतक वन दरोगा के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई तो सूचना पाकर परिजन पहुंच गए। घटना के दौरान कार अनियंत्रित हो गई और नीम के पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना शुक्रवार शाम की है। आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के ग्राम बाईपुर महादेव नगर कैलाश रोड निवासी विपिन यादव पुत्र ज्ञान प्रकाश यादव मैनपुरी वन विभाग में वन दरोगा के पद पर करहल में तैनात थे। यह भी पढ़ें- सड़क हादसों में भीम आर्मी के विधानसभा प्रभारी समेत तीन की मौत शुक्रवार को वह अपनी कार से बरनाहल से दिहुली जा रहे थे। तभी ग्राम इकहरा के निकट कार अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे खड़े ...