झांसी, अप्रैल 5 -- झांसी। रक्सा थाना क्षेत्रान्तर्गत के ढिकौली तिराहा पर एक बेकाबू कार पेड़ से टकरा गई। उसमें सवार दो युवक मामूली चोटिल हुए हैं। रक्सा निवासी दो भाई अनमोल और राज ढिकौली गांव से लौट रहे थे। जैसे ही वह तिराहा पर पहुंचे, तभी कार पेड़ से टकराकर नीचे उतर गई। जिससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गई। पिता राम गोपाल साहू ने बताया कि दोनों बच्चों को कोई चोट नहीं आई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...