कार पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत
गंगापार, मार्च 17 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। सामने आए वाहन से बचने को ब्रेक लगाते ही कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। दूसरे की हालत नाजुक है। हादसा मंगलवार दोपहर एक बजे मेजा थाना के मेजिया गांव के सामने हुआ।उरुवा गांव के श्रीकांत पांडेय के 32 वर्षीय बेटे बलराम अपने 28 वर्षीय साथी अंकित के साथ मंगलवार दोपहर एक बजे कार से मेजा खास की ओर जा रहे थे। कार सवार दोनों साथी जैसे ही मेजिया गांव के सामने पहुंचे थे कि सामने से एक दूसरी कार आ गई, कार की गति तेज देख बलराम पांडेय ने अपनी कार का ब्रेक दबा दिया, जिससे उनका चार पहिया वाहन सड़क के किनारे रहे पेड़ से टकरा गया। पेड़ की टक्कर से कार का अगला हिस्सा पूरी तरह खराब हो गया। कार सवार बलराम व अंकित खून से लथफथ काफी देर तक उसी में पड़े रहे। घटना स्थल से बस्ती ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.