महोबा, मार्च 9 -- श्रीनगर, संवाददाता। कार असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से भिड़ गई। दुर्घटना में कार सवार जीजा साले सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। श्रीनगर चरखारी मार्ग में सोमवार को एक कार का एकाएक संतुलन बिगड़ गया। दुर्घटना में कार सवार मध्य प्रदेश के कटनी निवासी अंबुज पुत्र अरविंद, शिवम शुक्ला, देवकांत गौतम निवासी जबलपुर घायल हो गए है। बिलखी गांव के पास हुई दुर्घटना में घायलों को दो जीजा साले बताए जा रहे है। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से हालत नाजुक होने पर तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। आए दिन चरखारी श्रीनगर मार्ग में हादसा हो रहे है। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.