बहराइच, जनवरी 27 -- मिहींपुरवा, बहराइच। नानपारा लखीमपुर हाईवे के झाला मोड़ के पास सोमवार भोर में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर पलट गई। भीषण टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही ग्रामीण दौड़े। पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी। सभी को मोतीपुर सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सकों ने परीक्षण कर तीन को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों को प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। कार सवार मरने वाले बलरामपुर निवासी थे। और उत्तराखंड के नैनीताल के नीम करौली जा रहे थे। मोतीपुर थाने के नानपारा लखीमपुर हाईवे के झाला मोड़ से आगे ममता मेडिकल के पास सोमवार भोर में लगभग पांच बजे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। बलरामपुर जिले के देहात कोतवाली के धुसाह निवासी अभिषेक शुक्ला (35)...