कोडरमा, अप्रैल 4 -- चंदवारा। चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत जौंगी-नावाडीह गांव के समीप एक कार अनियंत्रित होकर नदी के पुल की रेलिंग से जा टकरायी। इस दुर्घटना में चालक घायल हो गया, जबकि कार में सवार अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। बताया जाता है कि कार चौपारण से तिलैया की ओर आ रही थी। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन पुल की रेलिंग से टकरा गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...