चम्पावत, मार्च 30 -- चम्पावत। चम्पावत के खटकना पुल के पास निर्माणाधीन मल्टीलेवल कार पार्किंग निर्माण के लिए द्वितीय किश्त के रूप में 1.40 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हई है। यहां 3.52 करोड़ रुपये से पार्किंग बनाई जा रही है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि मल्टीलेवल कार पार्किंग के निर्माण से चम्पावत नगर में यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा। इससे स्थानीय व्यापारियों ओर पर्यटकों को सुविधा मिल सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...