बलिया, मई 1 -- भीमपुरा। इब्राहिमपट्टी-खूंटा बहोरवा नहर मार्ग पर गुरुवार की देर रात बारात जा रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए, उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। यह भी पढ़ें- नील गाय को बचाने में बाराती की कार पलटी, बारात जा रहे युवक की मौतहादसे का विवरण मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के कटंवास गांव निवासी मुन्ना राजभर के पुत्र की बारात गुरुवार की शाम भीमपुरा थाना क्षेत्र के देवघरिया गांव आई थी। इसी बारात में शामिल होने के लिए कोपागंज थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव निवासी 22 वर्षीय बबलू राजभर अपने साथियों के साथ कार से जा रहा था कि पहाड़पुर गांव के मोड़ के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।घायलों की स्थिति हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए,जिसमें बबलू की स...