दुमका, नवम्बर 17 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। एनएच 133 देवघर हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग स्थित भलुआमोड़ के निकट तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक बिजली खंभा व उसके बाद पेड़ से टकराते हुए कार पलट गई। जिससे दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। साथ ही तीन अन्य युवक घायल हो गए। यह घटना रविवार करीब ढाई बजे रात की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पेट्रोलिंग एएसआई नवीन कुमार शुक्ला पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पहुचे। जहां सभी कार में सवार युवक अंदर फंसे हुए थे। जिसे काफी मशक्कत के बाद सभी को निकाला गया। वहीं अंधेरा रहने के कारण पुलिस को घायलों को बाहर निकालने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने कार के पिछले शीशा को तोड़कर सभी युवकों को बाहर निकाला। उसके बाद सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने शूभदीप रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.