आगरा, मई 31 -- आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रविवार को कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एयर फोर्स कर्मी और उसके परिवार के लोग घायल हो गए। देवेंद्र पुत्र राजेंद्र निवासी हाउस नंबर 36 गली नंबर 11 शांतिकुंज पार्ट 2 मारुति कुंज गुरुग्राम एयर फोर्स में तैनात हैं। वह पत्नी रुचि, पुत्री दिव्या, पुत्र प्रियांशु और पुत्री लांनक्षाके साथ गुरुग्राम से प्रयागराज जा रहे थे। थाना फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे किलोमीटर 18.500 पर उनकी कार अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर से टकरा कर पलट कर सीधी हो गई। कार सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर फतेहाबाद पुलिस व यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेज दिया गया है। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी प्रथम सुधीश कुमार शुक्ला ने बताया कि कार चालक को झपकी आने कारण हादसा हुआ ह...