बांदा, जून 1 -- बांदा। यातायात पुलिस ने डीआईजी के निर्देशन में रविवार को विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने मवई बाईपास चौराहे पर हूटर बजाते हुए जा रही कार को रोका। साथ ही हूटर उतराते हुए कार चालान किया। साथ ही नियम विरुद्ध वाहन चलाने पर करीब दो सौ वाहनों पर कार्रवाई की गई। यातायात प्रभारी महेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया टीम के साथ मवई बाईपास एवं महोखर बाईपास चौराहे पर वाहनों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान चार पहिया वाहनों में अवैध रूप से लगे हूटर, सायरन एवं काली फिल्म, दो पहिया वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर और बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कार्रवाई कर दो सौ से अधिक वाहनों का चालान किया। यह भी पढ़ें- कार में शौकिया हूटर लगा भर रहे थे फर्राट, हुआ चालान सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन कराने के लिए यह अभियान जारी रहेगा। कह...