नोएडा, मार्च 3 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। कार सवार युवक ने रास्ते में खड़े एक व्यक्ति पर शराब की बोतल फेंकने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। अलीगढ़ के बसेरा गांव के रहने वाले सचिन पंडित ने जेवर कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। सचिन पंडित ने पुलिस को बताया कि वह 28 फरवरी को अपनी कार में सवार होकर किसी काम से जेवर कस्बे में अपने किसी परिचत से मिलने के लिए आया था। जब वह रजिस्ट्री ऑफिस के समीप पहुंचा तो मोड़ पर सामने खड़े एक व्यक्ति ने बिना वजह गाली-गलौज कर कार के ऊपर शराब की बोतल फेंक दी। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपी धमकी देकर वहां से भाग गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.