हाजीपुर, मार्च 2 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र देसरी थाना की पुलिस ने क्षेत्र के पानापुर रघुनाथ में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक कार में लदे 250 लीटर देसी शराब बरामद की है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कार से देसी चुलाई शराब ले जाया जा रहा है। जब छापेमारी की गई तो कार चालक और उस पर सवार सभी भाग गए,कार की तलाशी ली गई तो 250 लीटर देसी शराब बरामद हुआ। बताया गया कि कार पर सवार सभी की पहचान कर ली गई है। साथ ही उन सभी पर प्राथमिकी दर्ज भी गई,साथ ही सभी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...