मुजफ्फरपुर, जून 24 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। रेवा रोड में कार पर मोबिल फेंककर बदमाशों ने साहेबगंज के धनैया निवासी सुबोध शंकर कुमार उर्फ राजकुमार को निशाना बनाया। उनकी कार से लाइसेंसी रिवॉल्वर, जरूरी कागजात और नकदी से भरा बैग उड़ा लिया। घटना बुधवार दोपहर करीब तीन बजे की है। वारदात के समय वह अपनी कार से सीए से मिलने के लिए शहर आ रहे थे। मामले की जानकारी होने पर सदर थानेदार नवलेश कुमार आजाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। पुलिस ने आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। फुटेज में तीन संदिग्ध बदमाश हाथ में बैग लेकर पैदल भागते हुए दिखाई दिए हैं। यह भी पढ़ें- कार पर मोबिल फेंक नकदी से भरा बैग उड़ाया पुलिस हुलिए के आधार पर शातिरों की पहचान में जुटी है। थानेदार ने बताया कि जल्द ही बदमाश पकड़ा जाएगा।

हिंदी ह...