बिजनौर, मई 27 -- धामपुर। गांव कांड खेड़ी निवासी एक व्यक्ति ने बाइक सवार पर तमंचे से फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव निवासी फहीमुद्दीन पुत्र जमालुद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 24 में को अपने पुत्र नोमान के साथ कोतवाली से कपड़े की दुकान बंद करके कार से अपने घर जा रहा था। बेटा कार चला रहा था। जैसे ही वह कार से मसीदी के पास पहुंचा तो गांव के बाइक सवार ने अपने साथी के पहुंच कर उनकी कार के आगे बाइक लगा दी। यह भी पढ़ें- मामूली विवाद को लेकर मोनू को मारी थी गोली, तीन गिरफ्तार गाली-गलौज करते हुए हवाई फायरिंग करने लगे। बेटे ने बचाव करते हुए मौके से कार भगा दी। पिता पुत्र अपने जान बचाकर घर पहुंच गए। आरोप है कि घर पहुंच कर बाइक सव...