चंदौली, दिसम्बर 23 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड ब्रिज से बीते सोमवार देर रात दो बजे के लगभग कार पर पूर्व विधायक लिखे और सचिवालय का पास चस्पा कर हूटर बजाते तीन युवक निकले। इस दौरान संदेह होने पर पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) जवानों के रोके जाने पर उलझ गये और हंगामा करने लगे। इससे जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस कार सहित युवकों को थाने लाई। इसके बाद पूछताछ करने पर पता चला कि फर्जी पास और पूर्व विधायक लिखवाये है। इसके बाद पुलिस कार को सीजकर युवकों के खिलाफ शराब पीकर हंगामा करने पर मुकदमा दर्जकर लिया हालांकि बाद में युवकों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। कोतवाल गगनराज सिंह ने बताया कि बीते सोमवार की देर रात गश्त कर वीआरवी वाहन सवार पुलिसकर्मी मुगलसराय कोतवाली आ रहे थे। वह जैसे ही जीटीआर ब्रिज पर पहुंचे कि का...