सहरसा, मार्च 9 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिटानाबाद पंचायत स्थित कुमेदान टोला चौक पर शनिवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक सवार बदमाशों ने एक कार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। बदमाशों का निशाना कार मालिक युवक था, लेकिन वह कार के अंदर नहीं बल्कि उससे कुछ दूरी पर खड़ा था, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दहशत में आ गए और इधर-उधर भागने लगे। जानकारी के अनुसार सिटानाबाद पंचायत के कुमेदान टोला निवासी बिट्टू कुमार भगत शनिवार देर रात कुमेदान चौक पर अपनी कार खड़ी कर कुछ स्थानीय लोगों के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार कुछ बदमाश वहां पहुंचे और उन्हें कार के अंदर मौजूद समझकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां लगने से कार का शीशा चकनाचूर हो गया, जबकि युवक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.