बदायूं, जनवरी 8 -- यूपी के बदायूं में हाईवे किनारे ईको कार पर खड़े होकर एक महिला ने डांस करके वीडियो बनाया। वीडियो जब वायरल हुआ तो पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस जांच में पता चला कि वह महिला ने नहीं एक किन्नर है। किन्नर ने वीडियो वायरल करते हुए अपने कृत्य पर न केवल माफी मांगी बल्कि कहा, उसे पता नहीं था वह गलत कर रहा है। इधर, पुलिस अपने अपनी जांच और तेज कर दी थी। मामला एमएफ हाईवे पर उसावां-कलान से लगने वाली शाजहांपुर सीमा में एक महिला का ईको कार की छत पर नृत्य करते हुये वीडियो पांच जनवरी को वायरल हुआ था। कैसे धरूं धीर, मेरे दिल में पीर, मेरो आशिक गयो गुजरात। इस गाने पर महिला सड़क पर खड़ी गाड़ी पर ही नाच रही थी। वीडियो वायरल के बाद अचानक चर्चा में आई नृत्य करने वाली महिला की तलाश में उसावां पुलिस जुट गई। पुलिस ने नंबर के कार नंबर के आधार पर उ...