नैनीताल, जून 25 -- नैनीताल, संवाददाता। प्रयागराज से नैनीताल घूमने आए पर्यटकों को कार के शीशों पर काली फिल्म लगाना महंगा पड़ गया। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान करते हुए वाहन के शीशों से काली फिल्म भी हटवा दी। प्रयागराज निवासी संदीप कुमार अपने साथियों के साथ कार से नैनीताल पहुंचे थे। वह कैंची धाम और भवाली होते हुए नैनीताल पहुंचे थे। शहर में प्रवेश के दौरान पुलिस की नजर वाहन के शीशों पर लगी काली फिल्म पर पड़ी, जिसके बाद वाहन को रोककर जांच की गई। थानाध्यक्ष हरपाल सिंह ने बताया कि जांच में पुलिस ने वाहन स्वामी को नियमों का हवाला देकर कार के शीशों से काली फिल्म हटवाई और वाहन स्वामी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- कार पर काली फिल्म लगाकर घूमना पड़ा महंगा, चालान...