गंगापार, मार्च 21 -- दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से भगा दिया। पति ने दूसरी शादी कर ली। मामले की जानकारी होने पर विवाहिता ने पति एवं दूसरी पत्नी समेत कुल 15 लोगों के खिलाफ सोरांव थाने पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। सोरांव थाना क्षेत्र के अखईपुर गांव निवासी हीरालाल पटेल ने अपनी बेटी सुमन देवी की शादी 17 अप्रैल 2022 को सराय मेदीराय मान्धाता प्रतापगढ़ निवासी संजीव प्रताप पटेल के साथ किया था। हीरालाल पटेल ने बेटी की शादी धूमधाम के साथ समर्थ अनुसार दान दहेज देकर विदा किया। आरोप है कि शादी के बाद से पति संजीव प्रताप पटेल समेत ससुराल वालों ने दहेज कम मिलने का ताना मारते हुए सुमन को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पति संजीव प्रताप पटेल अपने घर वालों के साथ मिलकर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.