सीतापुर, जनवरी 29 -- सीतापुर, संवाददाता। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने पिटाई कर घर से निकाल दिया। दो वर्ष पहले उसका निकाह हुआ था। यह आरोप लगा पीड़िता ने महमूदाबाद थाने में पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। महमूदाबाद के पैतेपुर निवासी खातून के मुताबिक उनका निकाह दो वर्ष पहले दानिश सुहेल के साथ हुई थी। निकाह में परिवार वालों ने अपनी हैसियत के अनुसार निकाह में खर्च किया था। शादी के कुछ दिन बाद ही पति व ससुराल वाले दहेज में कार की मांग को लेकर परेशान करने लगे। बात- बात पर ससुराल वाले अक्सर पिटाई कर देते थे। दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर पति दानिश सुहेल, ससुर अमीर हसन, सास सूफिया खातून, ननद शबेनाज, इशराक, मो. शारिक ने उनकी पिटाई कर घर से भगा दिया। खातून क...