रुडकी, मई 3 -- झबरेड़ा। कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो युवती घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराया। सहारनपुर के गांव फलौदा निवासी गीता देवी रविवार की सुबह अपनी चचेरी बहन ममता के साथ स्कूटी पर झबरेड़ा बाजार में आ रही थी। वह ग्राम खरखड़ी के पास पहुंची तो पीछे से तेज गति से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़कर पर गिरकर घायल हो गईं। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। डॉक्टर ने गीता देवी के बाएं पैर में फ्रैक्चर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की सूचना परिजनों को दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...