नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- नई दिल्ली, का. सं.। भजनपुरा थाना क्षेत्र में 'हिट एंड रन' का मामला सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार कारोबारी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया। विजय पार्क, यमुना विहार निवासी रईस अहमद व्यवसाय करते हैं। 28 मार्च की रात वह अपनी स्कूटी से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान 66 फुटा रोड के पास मौजपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...