अलीगढ़, फरवरी 19 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्वार्सी थाना क्षेत्र के रामघाट रोड स्थित मीनाक्षीपुल के पास मंगलवार रात कार ने साइकिल सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। वह दुकान से घर लौट रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेगमबाग निवासी सुनील कुमार (35) पुत्र महीपाल सिंह श्याम नगर स्थित एक दुकान पर नौकरी करता था। परिवार में तीन बेटी व पत्नी है। परिजनों के अनुसार रोजाना की तरह मंगलवार की रात वह साइकिल से घर लौट रहा था। रास्ते में मीनाक्षीपुल के पास कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर फरार हो गया। गंभीर हालत में परिजन अस्पताल लेकर पहंुचे,जहां चिकित्कसों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है। शव का पोस्...