सुल्तानपुर, जून 3 -- सुलतानपुर, संवाददाता। सुलतानपुर के बंधुआ कला थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार सवार ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और कार अनियंत्रित होकर पलट गयी। स्थानीय लोगों की मदद से कार सवारों को बाहर निकाला गया। मंगलवार शाम लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर ग्राम सभा खोखीपुर निकट अलीगंज के पास लखनऊ की तरफ से आ रही कार मजदूरी कर लौट रहे साइकिल सवार को कट पार करते समय टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- सुल्तानपुर में हुए सड़का हादसे की साइड स्टोरी स्थानीय मदद कार अनियंत्रित होकर दाहिने साइड के खड्डे में पलट गयी।स्थानीय लोगों की मदद से साइकिल सवार घायल युवक को एंबुलेंस के माध्यम से जिला मेडिकल कॉलेज भेजा गया और कार में सवार लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया।उन्हें भी मामूली चोट...