कार ने साइकिल-टेम्पो में मारी टक्कर, दो बच्चों समेत तीन घायल
रुद्रपुर, मार्च 21 -- रुद्रपुर, संवाददाता। किच्छा हाईवे पर शनिवार दोपहर तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने साइकिल सवार दो बच्चों और एक टेम्पो को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बच्चे और टेम्पो चालक घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। टेम्मो चालक की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार, रेशमबाड़ी-भदईपुरा मार्ग पर शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और पहले सड़क पार कर रहे दो साइकिल सवार बच्चों को टक्कर मार दी। इसके बाद कार ने सवारी ढो रहे टेम्पो को भी जोरदार टक्कर मार दी। इससे टेम्पो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और साइकिल कार के नीचे फंस गई। हादसे में घायल बच्चों और टेम्पो चालक को जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों के परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जबकि टेम्पो चालक की हा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.