कौशाम्बी, फरवरी 18 -- कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। एयरपोर्ट थाने के रहीमाबाद गांव के पास बुधवार शाम तेज रफ्तार कार ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड सवार ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे पहले भगवतपुर स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया गया। पिपरी थाना क्षेत्र के कसेंदा गांव निवासी सोनेलाल गुप्ता पुत्र सुंदरलाल गुप्ता उर्फ भट साहब चूड़ी बेचने के कारोबार के साथ मिक्सचर मशीन में ऑपरेटर का काम करते हैं। बड़े भाई राजाराम ने बताया कि बुधवार को वह प्रयागराज में मशीन का काम खत्म कर मोपेड से घर लौट रहे थे। शाम करीब पांच बजे जैसे ही वह रहीमाबाद गांव के पास सर्विस रोड से मुख्य मार्ग पर चढ़ने लगे, तभी सामने से आ रही एक कार ने उनकी मोपेड में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सोनेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.