लखीमपुरखीरी, मई 6 -- शारदानगर। शारदा नगर थाना क्षेत्र में पैदल जा रहे एक ग्रामीण को कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।शारदानगर थाना क्षेत्र के गांव कालिकापुरवा निवासी 65 वर्षीय सूर्य प्रताप वर्मा बुधवार को पतरासी बाजार गए थे। वह लखीमपुर शारदा नगर रोड के किनारे पैदल जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार आई एक कार ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में सूर्य प्रताप वर्मा गंभीर रूप से जख्मी होगा। हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर शारदा नगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसे के बाद लोग के मौके पर जमा होने से भीड़ भाड़ के हालात पैदा हो गए। जिससे ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हुई। पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.